फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ के पहले मुंबई तक चलने लगेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ के पहले मुंबई तक चलने लगेंगी इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनें
विज्ञापन

0 केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन कार्यालय पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य कर्षण घनश्याम सिंह
0 तीसरी तिमाही के अंत तक 1366 रूट किलोमीटर के विद्युतीकरण करने का दिया आश्वासन
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। वर्ष 2019 में लगने वाले कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद से मुंबई के बीच इलेक्ट्रिक इंजन लगी ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) द्वारा इस रूट के विद्युतीकरण करने का कार्य कुंभ मेले के पूर्व कर लिया जाएगा। इस रूट के कुछ खंड में ही अब रेल विद्युतीकरण का काम शेष रह गया है। शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंचे रेलवे बोर्ड के सदस्य कर्षण घनश्याम सिंह को कोर अफसरों ने बताया कि मुंबई रूट के साथ ही वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1366 रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कोर महाप्रबंधक एसपी त्रिवेदी ने चालू विद्युतीकरण कार्य के शेष कार्यों को पूरा करने की योजना सदस्य रेलवे बोर्ड के समक्ष पेश की। साथ ही आश्वस्त किया कि कोर को दिए गए सभी लक्ष्य प्राप्त कर लिए जाएंगे। कोर मुख्यालय में हुई बैठक में वर्ष 2018-19 के दौरान किए जाने वाले विद्युतीकरण योजना पर भी चर्चा हुई। इस दौरान सामग्री की शीघ्र आपूर्ति, सामग्री की गुणवत्ता एवं समय पर भुगतान आदि पर भी अफसरों ने वार्ता की। सदस्य रेलवे बोर्ड ने कोर महाप्रबंधक एवं अन्य अफसरों के साथ फील्ड यूनिटों के मुख्य परियोजना निदेशकों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से रेल विद्युतीकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें