राज्य विवि में सेमेस्टर प्रणाली लागू
विद्या परिषद की बैठक में अध्यादेश हुआ अनुमोदित
स्नातक, परास्नातक में नए पाठ्यक्रमों को भी स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय से परास्नातक स्तर पर संचालित पाठ्यक्रमों में सत्र 2017-18 से सेमेस्टर प्रणाली लागू होगी। विवि की विद्या परिषद की बैठक में इस प्रणाली के लिए तैयार अध्यादेश को अनुमोदित किया गया। इसके साथ हिन्दी, संगीत, संस्कृत, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, राजनीति विज्ञान, विधि, दर्शनशास्त्र, सैन्य विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, पेंटिंग, उर्दू, समाजकार्य, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, बीएड, वाणिज्य, कृषि विज्ञान, प्राचीन इतिहास, कृषि उद्यान विज्ञान, सस्य विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, गणित, भौतिक विज्ञान, कृषि विज्ञान (सभी विषयवार पेपर), बीबीएस, एमबीेए, बीएससी बायोटेक, एमएससी बायोटेक, एमएड, बीसीए, बीएससी कम्यूटर साइंस, बीलिब आईएससी के स्नातक एवं परास्नातक के नवीन पाठ्यक्रमों को स्वीकृति दी गई।
कुलपति प्रो. राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों को शैक्षिक सत्र 2017-18 में लागू किया जाएगा। बैठक में कुलसचिव डॉ.साहब लाल समेत उप कुल सचिव परीक्षा प्रो. आरबीएस वर्मा, प्रो.जेएन मिश्र, प्रो.जेएन पाल, डॉ.संतोष कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल थे।