फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिगंबर अखाड़ा के शिविर में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000000

दिगंबर अखाड़ा के शिविर में लगी भीषण आग, कई टेंट जले
गैस लीकेज माना जा रहा कारण, घंटों मची रही अफरातफरी
फायरकर्मियों ने जान पर खेलकर बचाया भीतर फंसे साधु-संतों को
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पहले स्नान पर्व से ठीक पहले सोमवार को मेला क्षेत्र में हादसा हो गया। यहां दिगंबर अखाड़े के शिविर में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कई टेंट राख हो गए। शिविर में रखा काफी सामान भी नष्ट हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। आग का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
इस बार अखाड़ों को मेला प्रशासन की ओर से सेक्टर 16 में जगह दी गई है। यहां मार्ग पर दिगंबर अखाड़ा का शिविर स्थित है। रोज की तरह यहां सोमवार को भी भजन-पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान करीब 12.45 बजे के करीब यहां आग लग गई। आग सबसे पहले किचन में रखे सिलेंडर में लगी और देखते ही देखते उसने शिविर में बने अन्य टेंट को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान दो सिलेंडरों में विस्फोट भी हुआ। धमाके से शिविर में मौजूद साधु-संतों में दहशत फैल गई और वह बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड व एसडीआरएफ भी पहुंच गई। फायरकर्मियों ने शिविर में फंसे साधु-संतों को सुरक्षित बाहर निकाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अखाड़ा पदाधिकारियों ने बताया कि आग से शिविर में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। मेला सीएफओ प्रमोद शर्मा ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। समय रहते ही सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें