फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविरों में बिजली-पानी-सफाई की लचर व्यवस्था से संत नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ में सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठा, संत नाराज
विज्ञापन

0 अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद मेला प्रशासन ने संतों को दिलाया भरोसा
0 बिजली-पानी-प्रसाधन की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेला क्षेत्र में पानी और प्रसाधन समेत अन्य सुविधाओं को लेकर लचर इंतजामों पर साधु-संतों ने बुधवार को नाराजगी जताई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की दोपहर बाद हुई बैठक में मेला क्षेत्र में सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया गया। सीएम के आगमन से पहले संतों की ओर से मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा उठने के बाद मेला प्रशासन ने शिविरों का दौरा किया। कुंभ मेला प्रशासन ने संतों से कहा है कि शिविरों में बिजली, पानी, सफाई व अन्य सुविधाओं में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन

बड़ा उदासीन अखाड़ा परिसर में बुधवार की दोपहर दो बजे से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की शुरू हुई बैठक में कुंभ मेला में संतों-भक्तों को दी जाने वाली सुविधाओं पर मंथन किया। इस दौरान संतों ने मेला शिविरों में मूलभूत प्रबंधों में कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि पानी की समस्या बनी है। शौचालय भी नाकाफी हैं। प्रसाधन की व्यवस्था पर्याप्त न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहने के लिए तो सरकार ने मेला क्षेत्र के शिविरों में 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की है, लेकिन ऐसा नहीं है। बिजली अभी चौबीस घंटे नहीं दी जा रही है। अखाड़ों की बैठक में सुविधाओं में कमी का मुद्दा उठने के बाद कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी से फोन पर बात की। इसके बाद अफसरों ने मेला क्षेत्र के शिविरों में दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि मेला प्रशासन ने शिविरों में सुविधाओं की कमी दूर करने का भरोसा दिलाया है। इस मौके पर परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि,महंत प्रेम गिरि, महंत विद्यानंद सरस्वती, महंत जमुना पुरी समेत सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि और संत उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें