फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की भीड़ के लिए इलाहाबाद से चलेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

दिवाली की भीड़ के लिए इलाहाबाद से चलेगी स्पेशल ट्रेन
0 आनंद विहार के लिए नौ एवं 11 नवंबर को होगा संचालन
इलाहाबाद। दिवाली बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने वहां के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के लिए होगा। 24 कोच की इस सुपरफास्ट ट्रेन में सामान्य, स्लीपर, एसी थ्री, एसी टू के कोच रहेंगे।
विज्ञापन

इलाहाबाद से गाड़ी संख्या 04117 का संचालन नौ एवं 11 नवंबर की रात 8.30 बजे होगा। जो फतेहपुर, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकते हुए सुबह छह बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04118 आनंद विहार से 10 एवं 12 नवंबर की सुबह 7.50 बजे चलकर शाम 5.20 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के नौ, एसी टू के दो, एसी थ्री के सात, एसएलआर के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें