फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि और कॉलेजों में प्रवेश से संबंधित खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएएलएलबी की आधी सीटें ही भरीं, मेरिट गिरी
विज्ञापन

इविवि प्रशासन ने चौथे चरण के प्रवेश के लिए जारी किए कटऑफ अंक
बीए, बीकॉम, बीएएलएलबी में 217 अभ्यथियों के अभिलेखों का सत्यापन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) ने बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए मेरिट गिरा दी है। तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद आधी सीटें ही भरीं हैं। इसे देखते हुए इविवि प्रशासन ने चौथे चारण की काउंसलिंग का कार्यक्रम और उससे संबंधित कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। वहीं, शुक्रवार को प्रवेश भवन में बीएएलएलबी, बीकॉम और बीए में प्रवेश के लिए कुल 217 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया। सभी अभ्यर्थियों से फीस जमा कराए जाने के बाद उन्हें अंतिम रूप से संबंधित पाठ्यक्रम में प्रवेश दे दिया गया।
बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए 20, बीकॉम में 59 और बीए में प्रवेश के लिए 138 अभ्यर्थियों ने अभिलेखों का सत्यापन कराया। बीएएलएलबी की 120 सीटों के मुकाबले अब तक कुल 60 अभ्यर्थियों ने ही दाखिले लिए हैं। इसे देखते हुए प्रवेश के लिए मेरिट गिरा दी गई है और चौथे चरण के कटऑफ अंक भी जारी कर दिए गए हैं। बीएएलएलबी में चौथे चरण के तहत प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 14 से 16 जुलाई तक होगी जबकि अभिलेखों का सत्यापन 17 जुलाई को होगा। इसमें सभी वर्ग में 153.43 या अधिक अंक, ओबीसी वर्ग में 130 य अधिक, एससी वर्ग में 92 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। शनिवार को बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। बीए में सभी वर्गों में 126.83 या अधिक अंक पाने वाले और बीकॉम में ओबीसी वर्ग में 123 या अधिक एवं एससी वर्ग में 95 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

00
स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए करें रिपोर्ट
बीएएलएलबी, बीपीए, बीएफए, आईपीएस के विभिन्न पाठ्यक्रमों, एमबीए, एबीएआरडी, एलएलबी, एलएलएम में स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 16 जुलाई, बीएसी-बीकॉम में प्रवेश के लिए 17 जुलाई और बीए में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स कोटा से प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 18 जुलाई को सुबह 9.30 से 1.30 बजे तक विज्ञान संकाय में स्पोर्ट्स बोर्ड के समक्ष रिपोर्ट करना है।
000000
इविवि में परास्नातक प्रवेश
रक्षा अध्ययन एवं स्त्रातेजिक में 17 जुलाई को सामान्य वर्ग में 95.40 या अधिक, ओबीसी में 82 या अधिक, एससी में 75 या अधिक, एसटी वर्ग में 42.5 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
- वनस्पति विज्ञान में 16 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी वर्ग में 95 या अधिक अंक और कृषि वनस्पति विज्ञान में सभी वर्गों में 125.50 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
- जंतु विज्ञान में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सामान्य वर्ग में 104 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
- मास्टर ऑफ कंप्यूटर अप्लीकेशन (एमसीए) में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सामान्य वर्ग में 72.50 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
- कंप्यूटर साइंस में 18 जुलाई को सुबह 10 बजे सामान्य वर्ग में 84.50 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
- मनोविज्ञान में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सामान्य वर्ग में 85 या अधिक, ओबीसी में 61 या अधिक, एससी में 48 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- गणित में 16 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी श्रेणी में 68 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग में सभी अभ्यर्थी
- एप्लाइड जियोलॉजी में 29 जुलाई को सभी श्रेणी में 88 या अधिक, ओबीसी में 80 या अधिक अंक पाने वाले और एससी एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- भूगोल में 177 जुलाई को सुबह 11 बजे सभी श्रेणी में 82.50 या अधिक अंक पाने वाले।
- सांख्यिकी में 17 जुलाई को सुबह दस बजे सामान्य वर्ग में 71 या अधिक, ओबीसी में 60 या अधिक, एससी में 46 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- भौतिक विज्ञान में 18 जुलाई को सुबह 9.30 बजे सामान्य वर्ग में 94.5 या अधिक, ओबीसी में 84.5 या अधिक, एससी में 65 या अधिक, एसटी वर्ग में 36 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
000
कॉलेजों में प्रवेश
सीएमपी डिग्री कॉलेज
बीएससी गणित में 14 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी श्रेणी में 119 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग के सभी, बीएससी जीव विज्ञान में सभी श्रेणी में 90 या अधिक, एसटी वर्ग के सभी, बीकॉम में सभी श्रेणी में 115 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी।
- एलएलबी में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे सभी श्रेणी में 133 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीएससी बायो में 14 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी वर्गों में 90 या अधिक पाने वाले, एसटी वर्ग के सभी, बीएससी मैथ्स में सभी श्रेणी में 115 या अधिक अंक पाने वाले, एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी
- बीए में 16 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी श्रेणी में 120 या अधिक, बीकॉम में सभी श्रेणी में 100 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी
जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज
बीकॉम में 16 जुलाई को सुबह नौ बजे ओबीसी वर्ग में 70 या अधिक, 17 जुलाई को एससी वर्ग में 30 या अधिक अंक पाने वाली छात्राएं
बीए में 16 जुलाई को सुबह नौ बजे सभी श्रेणी में 60 या अधिक अंक, 17 जुलाई को एससी वर्ग में 40 या अधिक अंक पाने वाली, एसटी वर्ग में सभी, 18 जुलाई को एससी वर्ग में 20 या अधिक अंक पाने वालीं, एसटी वर्ग के सभी छात्राएं
विज्ञापन

एमए संस्कृत, अर्थशास्त्र, हिंदी एवं भूगोल विषयों में प्रवेश के लिए पीजीएटी-2018 में शामिल सभी छात्राएं सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें