फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार कल्याण कर्मचारी 16 को देंगे धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार कल्याण कर्मचारी 16 को देंगे धरना, करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

- लंबित मांगों का संज्ञान न लिए जाने से बढ़ा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। संयुक्त चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संघर्ष मोर्चा ने लंबित मांगों को पूरा न किए जाने पर रोष जताया है। मोर्चा ने मांग पूरी न होने पर 16 जुलाई को सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का एलान किया है।
राजकीय मुद्रणालय के श्रम हितकारी केंद्र में मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बिंदुवार मांगों पर चर्चा की और समस्याओं के निस्तारण न होने पर नाराजगी जताई। इस संबंध में चार जुलाई को सीएमओ को दिए पत्र के हवाले से बताया गया कि विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों को स्थानांतरण निरस्त करने की कार्रवाई नहीं की गई। आरोप लगाया कि आहरण वितरण अधिकारी एसीएमओ को हटाने, सीएमएसडी के प्रभारी अधिकारी से काम न लिए जाने, समय से वेतन भुगतान, एसीपी और प्रमोशन आदि मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। संचालन मोर्चा के जिला मंत्री राजबहादुर यादव ने किया। सभी ने 16 जुलाई को धरना-प्रदर्शन किए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। डीएम को धरना-प्रदर्शन के बारे में जानकारी देकर लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग जोरदारी से उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एचबी सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद यादव, अक्षयवर यादव, दिनेश चंद्र, रामचंद्र सिंह, अशोक पांडेय, रामराज गर्ग, मीरादेवी, सियाराम आदि ने विचार व्यक्त करते हुए एकता पर जोर दिया। इस मौके पर अजय भारती, विनोद पांडेय समेत बढ़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें