फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएस के लिए आवेदन पांच मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

एसएससी: सीजीएल के लिए आवेदन पांच मई को
0 तिथि में बदलाव, सिपाही भर्ती के लिए आवेदन नौ जून से
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से होने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के लिए अब आवेदन पांच मई से होंगे। पहले सीजीएल के लिए आवेदन 21 अप्रैल से होने वाले थे। आयोग की ओर से शनिवार को अपनी वेबसाइट पर जारी शुद्घिपत्र में तारीख में बदलाव की सूचना जारी की गई है। वहीं असम राइफल परीक्षा-2017, राइफल मैन (जीडी) परीक्षा- 2017 और सीएपीएफ में कांस्टेबल (जीडी) की भर्ती के लिए आवेदन नौ जून से होंगे।
एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-वन की परीक्षा 25 जुलाई से 20 अगस्त 2018 के बीच होगी। एसएससी सीजीएल टियर-टूकी परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच होगी। आयोग की ओर से टियर-थ्री की परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी को कम से कम किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक डिग्री होना चाहिए। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र-छात्राएं स्नातक अंतिम वर्ष में हैं, वह भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से जुड़ी अन्य जानकारी आयोग की वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
सीएचएसएल टियर-1 की ‘आंसर की’ जारी
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग ने चार से 26 मार्च के बीच हुई संयुक्त हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) की ऑनलाइन परीक्षा की ‘आंसर की’ जारी कर दी है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ‘आंसर की’ चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर घोषित ‘आंसर की’ से मिलान करके 23 अप्रैल तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। टियर-एक की परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों की टियर-टू की परी आठ जुलाई से संभावित है। आयोग की ओर से अबकी बार सीएचएसएल के तहत 3259 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें