फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कीडगंज में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में, पीड़िता एसआरएन रेफर

Wed, 04 Feb 2026 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कीडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। कीडगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीडगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने वारदात को अंजाम दिया। कीडगंज थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। सोमवार रात परिजनों को बेटी के साथ दुष्कर्म की बात पता चली। अग्ली सुबह मंगलवार को परिजन बेटी को लेकर डफरिन अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक किराये के कमरे में रहकर पटरी पर फास्ट फूड की दुकान लगाता है। कीडगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें