फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी के पास रेलवे ने खाली करवाई अपनी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएनएनआईटी के पास रेलवे
विज्ञापन

ने खाली करवाई अपनी जमीन
0 कुल 60 अवैध निर्माण में से रविवार को 15 निर्माण किए ध्वस्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एमएनएनआईटी के पास रेलवे ने रविवार को ओवरब्रिज के आसपास जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त किए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन फोर्स की वजह से किसी की एक भी न चली। यहां रेलवे ने 15 अवैध निर्माण ध्वस्त किए। शेष कार्रवाई अब होली के बाद करने की बात कही जा रही है।
रेल ओवरब्रिज से प्रयाग रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले ट्रैक के दाहिने ओर बने मकानों में रहने वाले लोगों को रेलवे की ओर से नोटिस देकर कहा गया था कि ट्रैक से सौ फीट की दूरी की जद में जो भी मकान हैं, वे ध्वस्त किए जाएंगे। सभी मकान खाली करने को कहा गया था। नोटिस पाने के बाद पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया था। इस बीच रविवार की सुबह उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एईएन एसके भारतीय, विजय मिश्र आदि के नेतृत्व में रेलवे की टीम फोर्स के साथ पहुंची। यहां अतिक्रमण की जद में रेलवे की ओर से 60 निर्माण चिह्नित किए गए थे। सुबह दस बजे शुरू हुई कार्रवाई दिन में 3.30 बजे तक चली। यहां देर शाम तक लोग अपने सामान समेट कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी बनने से पहले भी हुई थी कार्रवाई
0 एमएनएनआईटी में बने रेल ओवरब्रिज के निर्माण के पूर्व भी शिवकूटी थाने के पास तमाम मकानों के आगे वाले हिस्से गिराए गए थे। रविवार को रेलवे के अतिक्रमण अभियान में लोगों ने कहा कि विकास के नाम पर गरीबों को ही बेघर किया जा रहा है। आरओबी बनने से पूर्व उनके मकान के आगे का हिस्सा गिराया गया था। अब रेलवे ने पूरा मकान ही तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें