बाबागंज। चोरों ने एक ही रात में तीन घरों से लाखों रुपये के सामान उड़ा दिए। इस दौरान चोरों ने परिजनों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
महेशगंज थाना क्षेत्र के बाबू का पुरवा राजापुर गांव निवासी शिवकुमार कामकाज के सिलसिले में बाहर ईंट भट्टे पर रहता है। घर में उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। शुक्रवार की रात चोर उसके घर में घुस गए। इस दौरान उसके पत्नी और बच्चों कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर लाखों के गहने सहित पांच हजार की नकदी उठा ले गए। इसके साथ ही पड़ोस में एजी आफिस इलाहाबाद में काम करने वाले जीत बहादुर यादव के घर में छत के रास्ते चोर घुस गए। इसके साथ ही घर में रखे पकड़े और गहने आदि उड़ा दिए। जीतबहादुर के भाई समर बहादुर के घर पर भी छत के रास्ते जाली तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। शिव कुमार की पत्नी ने अपने पति को फोन करके बताया कि किसी ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया है तो उसने फोन कर पड़ोस के लोगों को भेजा। घटना की सूचना पर एजी ऑफिस इलाहाबाद में कार्यरत जीत बहादुर और समर बहादुर घर पहुंचे तो उनके घर का भी ताला टूटा मिला। घटना की सूचना पर महेशगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।