हाईकोर्ट अधिकारियों की प्रोन्नति सूची जारी, कई तबादले
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कई अधिकारियों की प्रोन्नति की अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार राजेश कुमार गुप्ता, कुलदीप नारायण, मृणाल मिश्र को सहायक निबंधक के पद से उपनिबंधक के पद पर आनंद कुमार पांडेय (लखनऊ) को अनुभाग अधिकारी के पद से सहायक निबंधक के पद पर और रूपाली चतुर्वेदी (लखनऊ) सन्नो रानी (लखनऊ) को समीक्षा अधिकारी के पद से अनुभाग अधिकारी के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
इसके साथ ही वर्तमान स्थानांतरण नीति के अनुसार लखनऊ में तैनात सहायक निबंधक राज कुमार कुशवाहा देवेश, अरविंद कुमार वर्मा, श्याम बिहारी, राकेश कुमार श्रीवास, प्रभात कुमार, राजेश कुमार पांडेय, इंद्रकांत शुक्ल को इलाहाबाद और अनुभाग अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव राजीव कुमार जौहरी, रीता मिश्रा और राजेंद्र प्रसाद को लखनऊ में मूल तैनाती प्रदान की गई है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, विजयानंद द्विवेदी, अभिषेक ने पदोन्नति प्राप्त समस्त अधिकारियों को बधाई देते हुए मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर, संघ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीके नारायणन का आभार प्रकट किया है।