राजकीय इंटर कॉलेजों को मिले 14 प्रवक्ता
0 यूपीपीएससी ने जारी किया सीधी भर्ती का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों को 14 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेजों में चार विषयों में प्रवक्ता के 14 पदों के लिए हुई सीधी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें नागरिक शास्त्र में प्रवक्ता के सात, संस्कृत में पांच और फारसी एवं अर्थशास्त्र में एक-एक पद शामिल हैं। शुक्रवार हुई आयोग की बैठक में भर्ती परिणाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई।
प्रवक्ता नागरिक शास्त्र के सात पदों के लिए 17 जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। इन सात पदों पर दिनेश कुमार यादव, पूर्णेंदु प्रकाश त्रिपाठी, विवेक कुमार, राजेश कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, रणविजय सिंह एवं जगदीश प्रसाद वर्मा को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। वहीं, प्रवक्ता संस्कृत के पांच पदों पर त्रिलोकी नाथ, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार तिवारी, मंशा राम एवं दान बहादुर का चयन हुआ है। इन पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 18 जुलाई को हुआ था। इसके अलावा प्रवक्ता अर्थशास्त्र के पद पर दिनेश चंद्र और प्रवक्ता फारसी के पद पर फिरोज अख्तर का चयन हुआ है।