कुंभ कार्यों का निरीक्षण, गायब मिला सफाई कर्मी
नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश
इलाहाबाद।
सफाई व्यवस्था और कुंभ कार्यों का निरीक्षण करने करने बुधवार को सुबह निकले नगर आयुक्त को तमाम खामियां मिलीं। सीवर नाले के बीच सीवर पाइप मिला, गोबर गली में गोबर बहता दिखा और एक सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिला। एसआरएन अस्पताल जाने वाली सड़क की नालियां मलबे से पटी मिलीं। वहीं जगह-जगह पेयजल लाइन का लीकेज सड़कें खराब करता मिला।
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कुंभ कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोबर गली की सफाई कराई जाए। पशुपालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई करें, फिर भी वे न मानें तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं। वहीं गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों को निर्देशित किया कि सीवर कनेक्शन के काम इस तरह करें, जिससे नाला या नाली में पानी का बहाव अवरुद्ध न हो। जीएम जलकल से कहा कि लीकेज की मरम्मत का पानी की गुणवत्ता जांचें। निरीक्षण के दौरान जीएम जलकल राधेश्याम सक्सेना, मुख्य अभियंता सतीश कुमार समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।