फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे सियर को पुलिसवालों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे सियार को पुलिसवालों ने दबोचा
विज्ञापन

0 दारागंज में कई लोगों को किया जख्मी, रात भर परिजन रहे बाहर
0 यूपी 100 की टीम ने किचन में घुसकर बोरे में भरा सियार को
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दारागंज इलाके में दो दिन से आतंक फैलाने वाला कटखना सियार रविवार रात वेणी माधव मंदिर के पास एक मकान में घुस गया। किचन में तोड़फोड़ मचा रहे सियार के डर से परिवा केलोग रात भर बाहर रहे। सोमवार सुबह यूपी 100 की टीम ने मौके पर जाकर सियार को बोरे में भरकर दबोचा और थाने ले जाकर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन

दारागंज में गंगा कछार से सटे मुहल्ले में कटखने सियार ने दो दिन में कई लोगों को जख्मी कर दिया था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे यह सियार वेणी माधव मंदिर के निकट प्रकाशचंद्र गौड़ के मकान का दरवाजा खुला पाकर अंदर चला गया। सियार को देख परिजन किसी तरह बाहर निकले और दरवाजा बंद कर लिया। एक व्यक्ति ने सियार को घर से निकालने का प्रयास किया तो उसके हाथ पर काट लिया। रात में दो बार 100 नंबर पर सूचना दी गई लेकिन पुलिसकर्मी हिंसक जानवर को पकड़ने का प्रयास नहीं कर सके। रविवार सुबह फिर 100 नंबर पर मदद मांगी गई तो यूपी 100 टीम के हेडकांस्टेबल अनिल मिश्रा और सिपाही मनीष कुमार सिंह पहुंच गए। उन दोनों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सियार को बोरे में भरने में कामयाबी हासिल कर ली। हालांकि इस प्रयास में सियार ने अनिल के पैर पर हमला किया जिससे वह घायल हो गए। फिर सियार को पीआरवी में दारागंज थाने ले जाया गया। वहां वन विभाग की टीम आकर सियार को ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें