फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएनएनआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बताईं गईं 3जी, 4जी, 5जी की बारीकियां
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी में कार्यशाला, दी गई तकनीकी जानकारी
इलाहाबाद।
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग और आईईईई के सहयोग से संस्थान में छह दिवसीय ‘कम्युनिकेशन एंड एंटीना डिजाइन फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग्स’ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुक्रवार को शुरू हुई। संस्थान के निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

निदेशक प्रो. राजीव त्रिपाठी ने कम्युनिकेशन सिस्टम के महत्व पर विस्तार से बताया। कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स की बारीकियों से परिचित कराना है। एनआईटी रायपुर के पूर्व निदेशक प्रो. सुदर्शन तिवारी ने एंटीना डिजाइन तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता एवं महत्व की विस्तार से चर्चा की। विभागाध्यक्ष प्रो. विजया भदौरिया ने बताया कि छ: दिवसीय कार्यशाला में एंटीना डिजाइन तकनीकी, एचएफएसएस के प्रयोग, नेटवर्क एनालाइजर तथा 3जी, 4जी एवं 5जी नेटवर्क की तकनीकियों की विस्तार से जानकारी दी। संयोजक डॉ. वीएस त्रिपाठी ने बताया कि कार्यशाला में 200 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर डॉ. वीएस त्रिपाठी, संस्थान के कुल सचिव डॉ. आशीष कुमार सिंह, डॉ. अरुण प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें