फेस्टिवल सीजन में छुट्टी लेने वाले रेलकर्मियों पर रहेगी नजर
इलाहाबाद। दुर्गापूजा, दशहरा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान छुट्टी लेने वाले रेलवे के रनिंग स्टाफ पर इस बार अफसरों की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए डीआरएम इलाहाबाद की ओर से कहा गया है कि फेस्टिवल सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ और स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए रनिंग स्टाफ बेवजह छुट्टी न ले। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि 23 सितंबर से 03 अक्तूबर एवं 16 से 29 अक्तूबर तक ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। इस वजह से कहा गया कि अगर जरूरत हो तो ही रनिंग स्टाफ छुट्टी ले।