फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ गया मेज पर पैर रखकर कर्मचारियों को धमकाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज अफसर को महंगा पड़ गया कर्मचारियों को धमकाना
विज्ञापन

प्रबंधक निदेशक को रोडवेज एटीआई का भेजा गया था वीडियो

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रोडवेज से सहायक यातायात निरीक्षक (एटीआई) दल सिंगार यादव का कर्मचारियों को धमकाने का एक वीडियो परिवहन निगम मुख्यालय पहुंच गया हैं। वीडियो को संज्ञान में लेते हुए परिवहन निगम मुख्यालय एलसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक ए रहमान ने इलाहाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव को निर्देश दिया है कि वे दल सिंगार यादव को तत्काल प्रभाव से इलाहाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड से स्थानान्तरित कर उन्हें अवगत कराए।
विज्ञापन

एटीआई पर आरोप है कि कर्मचारियों से उनका अभद्र व्यवहार है। उनका एक वीडियो बनाकर प्रबंध निदेशक को पिछले दिनों भेजा गया। इसमें एटीआई टेबल पर दोनों पैर ऊपर रखकर कर्मचारियों को धमका रहे हैं। सेंट्रल रीजनल वर्कशाप कर्मचारी संघ के इलाहाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के शाखा मंत्री जय नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि प्रबंध निदेशक का पत्र 21 जून 2017 को जारी किया गया है। पत्र में इस बात का भी उल्लेख है कि सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में एटीआई को आवंटित मार्ग त्रिवेणीपुरम से हैपी होम मार्ग का लोड फैक्टर भी बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें