फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों ने कम किया सूरज का ताप

विज्ञापन
विज्ञापन
बादलों ने कम किया सूरज का ताप
विज्ञापन

दिन में सूखी धूप को बादलों ने रोका
कहीं-कहीं बरसे बादल, उमस रही तारी
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मानसून की दस्तक देने के बाद भी सूरज का दहकना झमाझम बारिश के लिए एक-दो दिन इंतजार करा सकता है। आर्द्रता का स्तर बारिश की संभावना को बढ़ा रहा है। फिलहाल सूखी धूप के कारण उमस तारी है और बादलों का डेरा नहीं जम पा रहा है।
विज्ञापन

37 साल का रिकार्ड तोड़ने के बाद भी गर्मी पीछा नहीं छोड़ रही है। दो दिन पहले तेज हवाओं संग बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया। फिर सूखी धूम और बादलों की धमाचकौड़ी। जिसकी संभावना थी वह अभी नहीं हो पा रहा है। साफ है, मौसम फिर बेईमानी पर उतर आया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही हवाएं वेग बनाएंगी तो बदरी के साथ बारिश के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएस ओझा का कहना है कि इस समय तापमान का बढ़ना बादलों के लिए ठीक नहीं है। बारिश पिछड़ तो सकती है लेकिन मानसून कमजोर होता नहीं दिख रहा है। अगले एक-दो दिन में तेज बारिश की संभावना बनी है। जिस तरह रविवार की शाम बादल टपककर रह गए। वैसे झमाझम बारिश से इनकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें