फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर डीलर कोड का बोर्ड लगाना हुआ अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर डीलर कोड का बोर्ड लगाना हुआ अनिवार्य
विज्ञापन

0 घर बैठे एसएमएस से पेट्रोल-डीजल के रेट की ग्राहकों को मिल पा रही है जानकारी
0 लोगों को नहीं मालूम है पंपों के डीलर कोड, आईओसी ने कहा पंप संचालक लगाए बोर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हर रोज पेट्रोल-डीजल की बदली हुई कीमतों की घर बैठे लोगों को जानकारी हो सके इसके लिए तेल कंपनियों ने एसएमएस सुविधा तो शुरू कर दी है, लेकिन इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एसएमएस का लाभ उपभोक्ताओं को तभी मिल सकेगा जब उन्हें तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डीलरों के कोड मालूम हो। लेकिन तमाम उपभोक्ताओं को पंप संचालकों के डीलर कोड की ही जानकारी नहीं है। लोगों को हो रही इस परेशानी को देखते हुए इंडियन ऑयल कारपोरेशन के फरमान जारी किया है कि उसके पंप संचालक पंपों का डीलर कोड का बोर्ड लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

दरअसल 16 जून से पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर रोज बदलने लगी हैं। ऐसे में ग्राहक पशोपेश में है कि उन्हें पेट्रोल-डीजल के बढ़े या घटे दाम की जानकारी कैसे मिलेगी। लोगों की परेशानी को देखते हुए तेल कंपनियों ने दस अंकों के नंबर जारी कर दिए। ताकि इन नंबरों पर एसएमएस कर ग्राहक नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की कीमत की जानकारी घर बैठे हासिल कर सकें। तेल कंपनी आईओसी के लिए आरएसपी स्पेस डीलर कोड लिखकर 9224992249, भारत पेट्रोलियम के लिए आरएसपी स्पेस डीलर कोड लिखकर 9113112222 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के लिए HPPRICE स्पेस डीलर कोड लिखकर 9222201122 पर ग्राहकों को एसएमएस करना होगा, लेकिन डीलर कोड की जानकारी न होने से अधिकांश ग्राहक इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे थे। इसकी शिकायत पेट्रोलियम मंत्रालय तक पहुंची तो मंत्रालय ने तेल कंपनियों को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें कि पंप संचालक पेट्रोल पंपों पर डीलर कोड का बोर्ड भी लगाए। इस बारे में इंडियन ऑयल कारपोरेशन के वरिष्ठ मंडलीय खुदरा बिक्री प्रबंधक किशोर सोनक का कहना है कि पंप संचालकों से कहा गया है कि वह डीलर कोड का उल्लेख जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें