फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 स्कूली वाहनों का चालान, छह बंद कराए

Tue, 02 Dec 2014 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ कार्यालय की ओर से मंगलवार को स्कूल वाहनों के खिलाफ फिर अभियान चलाया गया। डीएम और आरटीओ की चेतावनी के बावजूद काफी गाड़ियां अब तक मानक के मुताबिक दुरुस्त नहीं हुईं हैं। अभियान में 16 स्कूली गाड़ियों का चालान और आधा दर्जन बंद कराईं गईं। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ एसपी सिंह और आरके सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को बिशप जॉनसन स्कूल, ज्वाला देवी इंटर कालेज, गर्ल्स हाईस्कूल एंड कालेज, महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर, मेरी वानामेकर गर्ल्स इंटर कालेज के आसपास स्कूली वाहनों की जांच की गई। कई गाड़ियों में फिटनेस, परमिट न होने के साथ बकाया टैक्स और गाड़ियों की खिड़की पर ग्रीन शीशे न होने पर कार्रवाई की गई। तीन बस, दो मिनी बस, तीन मैजिक सहित 16 वाहनों का चालान करने के साथ ही तीन-तीन विक्रम एवं मैजिक बंद कराई गई।
अभियान की जानकारी पहले से होने के कारण काफी वाहन चालक छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल नहीं पहुंचे। इससे अभिभावकों को काफी परेशानी हुई, जो गाड़ियां आई भी, वह बच्चों को स्कूल के गेट तक नहीं ले गईं बल्कि वहां से काफी दूर ही उतार दिया। वहां से उन्हें स्कूल तक पैदल आना पड़ा। आरटीओ (प्रवर्तन) एमएल चौरसिया के मुताबिक अब पांच दिसंबर को स्कूल वाहनों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


 डीएम के निर्देश के बाद शहर के विभिन्न स्कूलों ने वाहन चालकों को अथारिटी लेटर जारी कर दिए हैं, लेकिन शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों में एक ब्वायज हाईस्कूल (बीएचएस) ने अब तक ऐसा नहीं किया है। तीन दर्जन से अधिक वाहन चालक 29 नवंबर से स्कूल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। मंगलवार को वाहन चालक सभी कागजों के साथ स्कूल पहुंचे तो प्रबंधन ने उनके सामने नई शर्त रख दी। चालकों से कहा गया कि वह अभिभावकों से यह पत्र लेकर आएं, जिसमें बच्चे के नाम से गाड़ी का नंबर और ड्राइवर का नाम लिखा हो, उसके बाद ही अथारिटी लेटर दिया जाएगा। इसके पहले सोमवार को स्कूल प्रबंधन ने मंगलवार को अथारिटी लेटर देने के लिए बुलाया था। अब कहा जा रहा है कि अथारिटी लेटर बृहस्पतिवार को दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें