इलाहाबाद (ब्यूरो)। युवा कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में जनपद स्तरीय ग्रामीण खुली खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें ब्लाकों से चुनी हुई टीमों ने स्टेडियम में प्रदर्शन किया। विजेताओं को विकास दल एवं युवा कल्याण के महानिदेशक सुरेश कुमार सिंह ने पुरस्कृत किया। जिसमें 100 मी दौड़ में संदीप कुमार, 400 मी दौड़ कपिल यादव, 800 मी दौड़ विमल सिंह, 1500 मी दौड़ संजय कुमार, 3000 मी दौड़ रवि प्रकाश ने पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह लंबी कूद संदीप कुमार, ऊंची कूद सुमित कुमार, शाटपुट पंचम कुमार, डिस्कस थ्रो पंकज कुमार पटेल, कुश्ती 55 किग्रा- कुलदीप यादव, 60 किग्रा- अर्जुन यादव, 66किग्रा- सुजीत कुमार, 74किग्रा- सौरभ मिश्रा ने पहले स्थान पर कब्जा किया। भारत्तोलन 56किग्रा- आयुष जायसवाल, 62 किग्रा- दीपक शर्मा, 69 किग्रा महावीर यादव, 77किग्रा- अभय यादव, 85किग्रा में मंजीत पाल और कबड्डी में करछना, वालीबॉल में मांडा की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।