फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC : तीन पद के लिए 30 दावेदारों में 16 का अभ्यर्थन निरस्त, सात फरवरी तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

Sun, 01 Feb 2026 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत स्थापत्य एवं नियोजन सहायक के तीन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे 30 में से 16 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के तहत स्थापत्य एवं नियोजन सहायक के तीन पदों पर भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होने जा रहे 30 में से 16 अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त कर दिए गए हैं। हालांकि, अभ्यर्थियों से सात फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्थापत्य एवं नियोजन सहायक के तीन पदों पर भर्ती के लिए तीन दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा 18 अक्तूबर 2025 को हुई थी जिसमें दक्षता मानक के आधार पर 30 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। विज्ञापन की शर्तें पूरा न करने के कारण इनमें से 16 लोगों का अभ्यर्थन आयोग ने निरस्त कर दिया है।

विज्ञापन में उल्लिखित अनिवार्य अर्हता धारित न करने के कारण सर्वाधिक आठ अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है। व्यावहारिक अनुभव के संबंध में सक्षम अधिकारी के स्तर से निर्गत प्रमाणपत्र संलग्न न करने पर एक, व्यावहारिक अनुभव के संबंध में कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने के कारण दो अभ्यर्थियों का अभ्यर्थन निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


तीन ऐसे अभ्यर्थन भी निरस्त किए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों ने व्यावहारिक अनुभव के संबंध में ऑनलाइन दावा किया लेकिन प्रमाणपत्र संलग्न नहीं किया। इसके अलावा अन्य कारणों से दो अभ्यर्थन निरस्त हुए हैं। आयोग के उप सचिव गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी सात फरवरी शाम पांच बजे तक अपनी आपत्ति आयोग के कार्यालय अथवा ई-मेल uppsc10@gmail.com पर उपलब्ध करा दें। इसके बाद उनके प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

आरओ/एआरओ टाइप टेस्ट 16 फरवरी से

समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की मुख्य परीक्ष-2023 के तहत सहायक समीक्षा अधिकार पद के लिए कंप्यूटर पर हिंदी टाइप टेस्ट 16 से 20 फरवरी तक आयोजित होगा। टाइप टेस्ट क्रुतिदेव 010 के साथ मंगल फॉन्ट पर भी होगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम एवं केंद्र की सूचना बाद में जारी की जाएगी। अपरिहार्य परिस्थितियों में परीक्षा तिथि परिवर्तित हो सकती है। 

एलटी ग्रेड परीक्षा के दो विषयों की उत्तरकुंजी जारी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा-2025 के तहत दो विषयों की उत्तरकुंजी शनिवार को जारी कर दी। इनमें कृषि/उद्यानकर्म और कला विषय शामिल हैं। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर छह फरवरी तक उपलब्ध रहेगी। यूपीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने बताया कि उत्तरकुंजी में विसंगति पर साक्ष्य सहित निर्धारित प्रारूप में बंद लिफाफे में डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से छह फरवरी शाम पांच बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। बिना साक्ष्य, अपठनीय व असंगत साक्ष्य युक्त और भिन्न बारकोड क्रम संख्या के आधार पर प्रेषित आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें