चांदी के सिक्कों पर पुरातत्व विभाग ने दी खास जानकारी
- फोटो : Getty
प्रयागराज जंक्शन सोमवार को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जांच अभियान के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। उनकी जांच की गई तो उनके पास 16.50 किलो चांदी पकड़ी गई। चांदी से संबंधित उनके पास कोई कागजात न होने पर उसे पकड़कर थाने ले आया गया। बाद में आरपीएफ ने दोनों युवक आयकर विभाग को सौंप दिए।
प्रयागराज जंक्शन के सरकुलेटिंग एरिया में आरपीएफ एसआई अमित द्विवेदी, जीआरपी एसआई अजीत शुक्ला, सुधीर पांडेय चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गेट नंबर तीन पर एक व्यक्ति नीले रंग के बैग के साथ दिखा। सुरक्षा कर्मियों को देखकर वह तेजी से चलने लगा। उसकी इस हरकत पर आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों को शक हुआ। उसे रोककर उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसके बैग में चांदी की छोटी-छोटी 21 नग एवं एक पुरानी सफेद धातु की हंसुली बरामद हुई।
चांदी से संबंधित कागजात मांगे जाने पर वह कुछ नहीं दिखा सका। आयकर की चोरी का मामला होने पर इसकी जानकारी आयकर निरीक्षक संतोष मालवीय को दी गई। थोड़ी देर में संतोष मालवीय अपनी टीम के साथ जंक्शन पहुंचे। वहां लिखापढ़ी के बाद आरपीएफ ने पकड़े गए युवक सनी कुमार जो मिर्जापुर का निवासी है उसे सारे माल के साथ आयकर विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।