पीजी प्रवेश परीक्षा में अभिषेक, निष्ठा रहे टॉपर
0 निशा, श्रद्धा, खुशनुमा, विनायक, राहुल, रमेश भी अव्वल
0 इविवि प्रशासन ने घोषित किया पीजीएटी-1 का परिणाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अभिषेक कुमार तिवारी और निष्ठा सिंह इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की पीजी प्रवेश परीक्षा में ओवरऑल टॉपर रहे। पुरुषा वर्ग में अभिषेक को अर्थशास्त्र की पीजी प्रवेश परीक्षा में सर्वाधिक 244 और महिला वर्ग में निष्ठा को संस्कृत की पीजी प्रवेश परीक्षा में सबसे अधिक 230 अंक मिले हैं। इविवि प्रशासन ने शुक्रवार को पीजीएटी-1 के तहत परास्नातक के 31 परंपरागत विषयों में प्रवेश लिए हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
परास्नातक प्राचीन इतिहास विषय की प्रवेश परीक्षा में गौरव (214 अंक) ने टॉप किया और महिला वर्ग में 188 अंकों के साथ प्रिया तिवारी अव्वल रहीं। अर्थशास्त्र विषय की प्रवेश परीक्षा में अभिषेक कुमार सिंह (244) एवं आकांक्षा पटेल (196), शिक्षाशास्त्र में राकेश कुमार मौर्या (178) एवं वर्षा केसरवानी (170), अंग्रेजी साहित्य में अजय कुमार वर्मा (202) एवं साक्षी मालवीय (198), अंग्रेजी भाषा में अशोक मौर्या (230) एवं मिनि सिन्हा (208), हिंदी में अंकित पाल (240) एवं सत्या पांडेय (228), मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास में अभिषक कुमार मौर्या (210) एवं वर्षा सिंह (176) क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में अव्वल रहे।
वहीं, एमए म्यूजिक वोकल में रोहित कुमार (124) एवं शिवानी केसरवानी (184), एमए म्यूजिक सितार में मोहम्मद साहिल खान (154) एवं अमिशा पांडेय (164), एमपीए वोकल में प्रदीप कुमार पाल (200) एवं अनुभा राय (165), एमपीए सितार में दिनेश कुमार यादव (140) एवं अंजलि राना (36), एमए पेंटिंग में पवन कुमार मौर्या (234) एवं शिवानी सिंह (214.70), दर्शनशास्त्र में सर्वेश शुक्ला (204) एवं पूजा (206), क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के टॉपर रहे। वहीं, एमए म्यूजिक तबला में महिला वर्ग में कीर्ति जैन (160) और एमपीए तबला में पुरुरष वर्ग में अभिनव मिश्र (94) अव्वल रहे।
राजनीति विज्ञान में आलोक कुमार (190) एवं निशा मिश्रा (194), संस्कृत में संग्राम सिंह पटेल (236) एवं निष्ठा सिंह (230), समाजाशास्त्र में प्रभाकर सिंह (172) एवं गीता बिंद (178), उर्दू में मोहम्मद शाहिद (181.90) एवं खुशनुमा (188), बॉटनी में दीपक कुमार (198) एवं श्रद्धा पटेल (204), केमेस्ट्री में रमेश जायसवाल (210) एवं सौम्या स्वरूप (196), एमसीए (रेगुलर) में राहुल कुमार शाक्य (158) एवं शर्वाणी श्रीवास्तव (136), कंप्यूटर साइंस में विनायक कुमार पाठक (174) एवं पारुल सचान (154) पुरुष एवं महिला वर्ग के टॉपर रहे।
इसके अलावा भौतिकी में अभिनव मिश्र (216) एवं श्रावशी पांडेय (208), जूलॉजी में शुभम सिंह (210) एवं मिताली सिंह (222), मानव विज्ञान में यादवेंद्र कृष्णमूर्ति (150) एवं शिवानी घोष (195), रक्षा अध्ययन में सोहित कुमार (240) एवं बबिता सिंह (199), गणित में प्रभात मिश्र (184) एवं एकता अग्रवाल (169), भूगोल में शुभम राय (198) एवं इशिका सिंह (216), मनोविज्ञान में विवेक सिंह (212) एवं रुपांजलि समद्दर (208) और सांख्यकी में अभिषेक पांडेय (210) एवं वसुधा उपाध्याय (220) ने क्रमश: पुरुष एवं महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।