सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल
प्रयागराज। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय एवं पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह से मिला। प्रतिनिधि मंडल से सचिव से मिलकर उनसे प्रदेश के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। वार्ता के बाद सचिव ने शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। शिक्षक संघ ने सचिव से मिलने के बाद प्रतिनिधि मंडल ने वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद भोलानाथ से मिलकर प्रदेश के शिक्षकों की वित्तीय समस्याओं की जानकारी दी। वित्त नियंत्रक ने शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल करने की बात कहीं। मुलाकात के दौरान महामंत्री जलवीर सिंह यादव, अखिलेश द्विवेदी, प्रशांत कुमार ओझा, गीता पांडेय, उमानाथ मिश्र, श्याम किशोर बाजपेई सहित कई शिक्षक शामिल रहे।
000
प्रो. शबनम हमीद का एयरपोर्ट पर स्वागत
प्रयागराज। मारीशस से स्वदेश वापसी पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की उर्दू विभाग की अध्यक्ष प्रो शबनम हमीद का बमरौली सिविल एयरपोर्ट स्वागत किया गया। प्रो. शबनम हमीद गत दिनों मारीशस विवि ने अपने पाठ्यक्रमों में गुणवत्ता एवं सुधार के लिए तीन वर्ष के लिए विषय विशेषज्ञ मनोनीत किया है। मारीशस यात्रा के दौरान प्रो. शबनम वहां के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ मारीशस के उर्दू लेखक संघ की ओर से आयोजित ईद मिलन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मंगलवार को उनके आगमन पर उर्दू विभाग के बड़ी संख्या में शोध छात्रों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में तालिब इकराम, मोहम्मद रेहान, परवेज़ खान व मोहम्मद दानिश प्रमुख रहे।