फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती पर रोक के खिलाफ मंत्री से मिलेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती रुकी तो 25 हजार छात्रों को नुकसान
विज्ञापन

0 ऑटा की बैठक में प्रस्ताव पारित, एमएचआरडी मंत्री से मिलेंगे शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शिक्षक भर्ती पर रोक लगाए जाने के बाद विरोध बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को हुई ऑटा पदाधिकारियों की बैठक में चिंता जताई गई कि शिक्षक भर्ती रुकी तो इविवि के 25 हजार छात्र-छात्राओं को इससे नुकसान होगा। तय हुआ कि जल्द ही इस मसले पर ऑटा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलने का प्रयास करेगा।
ऑटा अध्यक्ष प्रो. रामसेवक दुबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय में इस साल भी कई शिक्षक रिटायर हो रहे हैं। दशकों से भर्तियां ठप हैं। पद लगातार रिक्त होते जा रहे हैं और छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वर्तमान में इविवि में 25 हजार छात्र-छात्राएं हैं। नए प्रवेश के बाद इनकी संख्या बढ़कर 30 हजार के आसपास पहुंच जाएगी। अगर शिक्षक भर्ती नहीं हुई तो इससे सीधे छात्रों को ही नुकसान होगा।
विज्ञापन

तय हुआ कि ऑटा के पदाधिकारी जल्द ही केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से मिलकर उन्हें विश्वविद्यालय की स्थिति से अवगत कराएंगे। अगर मंत्री से मुलाकात के लिए समय नहीं मिलता है तो पदाधिकारी विजिटर यानी राष्ट्रपति से मिलने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा जुलाई में ऑटा की आमसभा करके न्यायालय की शरण में जाने पर भी विचार-विर्मश किया जाएगा। बैठक में महामंत्री प्रो. शिवमोहन प्रसाद, प्रो. एआर सिद्दीकी, प्रो. आरके आनंद, प्रो. रमेंद्र कुमार सिंह, प्रो. डीसी लाल, प्रो. धनंजय यादव, प्रो. हर्ष कुमार, प्रो. आशीष सक्सेना, डॉ. राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की बैठक आज
इविवि में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे इविवि के विजयनगरम हॉल में डॉ. बृजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में होगी। उनकी मांग है कि शिक्षक भर्ती तत्काल शुरू कराई जाए। अगर किसी अनियमितता की शिकायत है तो उसकी अलग से जांच कराई जाए, लेकिन रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। शुक्रवार को होने वाली बैठक में अभ्यर्थी इस मुद्दे पर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें