फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए में गरीब सवणोऱं् के लिए एक हजार से अधिक सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए में गरीब सवर्णों के लिए एक हजार से अधिक सीटें
विज्ञापन

0 आरक्षण की नई व्यवस्था से अनारक्षित वर्ग को नुकसान
0 ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग में भी बढ़ी सीटों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में इस बार बीए में प्रवेश के लिए गरीब सवर्णों के लिए एक हजार से अधिक सीटें आरक्षित की गई हैं। नए सत्र 2019-20 में बीए में प्रवेश के लिए कुल 10 हजार 692 सीटें निर्धारित हैं और इनमें से 1070 सीटें गरीब सवर्णों के लिए आरक्षित की गई हैं। हालांकि आरक्षण की नई व्यवस्था से अनारिक्षत वर्ग की सीटें प्रभावित हुई हैं।
गरीब सवर्णों को दस फीसदी आरक्षण के कारण अनारक्षित वर्ग की सीटें प्रभावित हो रही हैं। आरक्षण के नियमों के तहत अनारक्षित वर्ग को 50 फीसदी सीटें मिलनी चाहिए। बीए में पहले 9725 सीटें थी। दस फीसदी सीटों बढ़ने के बाद अब कुल 10692 सीटें हो गई हैं। ऐसे में अनारक्षित वर्ग के खाते में 5346 सीटें आनी चाहिए लेकिन बीए में प्रवेश के लिए अनारक्षित वर्ग को 4328 सीटें ही मिल पा रही हैं, जो पहले से भी कम हो गई हैं। अनारक्षित वर्ग के खाते में 1018 सीटें कम आ रही हैं जबकि ओबीसी, एससी, एसटी वर्ग के खाते में सीटों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से निर्देश जारी किए गए थे कि 10 फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण व्यवस्था लागू करने के साथ पाठ्यक्रमों में 25 फीसदी सीटें भी बढ़ा दी जाएं। सीटों की संख्या केवल दस फीसदी बढ़ाए जाने के बाद कुल सीटों के मुकाबले ओबीसी वर्ग को निर्धारित 27 फीसदी, एससी वर्ग को 15 फीसदी और एसटी वर्ग को 7.5 फीसदी आरक्षण का लाभ दिया गया। कुल सीटें बढ़ने के कारण सभी श्रेणियों में भी सीटों की संख्या बढ़ गई लेकिन अनारक्षित वर्ग को इससे नुकसान हुआ। बाकी की 15 फीसदी सीटें अगले सत्र में बढ़ाई जाएंगी और इसके बाद ही अनारिक्षत वर्ग की सीटों की संख्या संतुलित हो सकेगी।
00
विषयवार गरीब सवर्ण के लिए आरक्षित सीटों का विवरण
----------------------------------------------
विषय - सीटों की संख्या
प्राचीन इतिहास -132
मानव विज्ञान -2
अरबी - 8
रक्षा अध्ययन - 22
अर्थशास्त्र - 83
शिक्षाशास्त्र - 83
अंग्रेजी भाषा - 22
अंग्रेजी साहित्य - 88
भूगोल - 48
हिंदी - 143
गणित - 8
मध्यकालीन इतिहास - 110
आधुनिक इतिहास - 17
पेंटिंग - 4
फारसी - 8
दर्शनशास्त्र - 121
राजनीति विज्ञान - 83
मनोविज्ञान - 14
संस्कृत -50
संगीत (सितार) - 3
सांख्यिकी - 2
संगीत (तबला) - 3
उर्दू - 13
संगीत (वोकल) - 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें