फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में कूदेगी आप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कूदेगी आप
विज्ञापन

क्रासर
रामराज्य लाने वाली योगी सरकार ने यूपी में कायम किया रावण राज्य: संजय सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। आम आदमी पार्टी यूपी में पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने रविवार को यहां पूर्वांचल के 22 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से ‘पांव-पांव, गांव-गांव’अभियान चलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर जुलाई माह में प्रदेश स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा।
विज्ञापन

आप के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि रामराज्य लाने की बात करने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रावण राज्य स्थापित कर लिया है। इस सरकार में मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। ऐसे में जनता को जागरूक होना होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह गांव-गांव जाकर जनता से संपर्क स्थापित करें। दिल्ली सरकार के कार्यों और यूपी में उसकी संभावना को लेकर चर्चा की जाए। ताकि, सही मायनों में स्वराज स्थापित किया जा सके। इस मौके पर पूर्वांचल के सचिव सत्येंद्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह, डॉ. जेपी सिंह, अंजनी कुमार मिश्र, प्रेम सिंह पहाड़ी, मोहम्मद शाहजहां, अरविंद त्रिपाठी, पूनम वार्ष्णेय, शिमलाश्री, डॉ. अल्ताफ अहमद, दिनेश कुमार उपाध्याय, मनोज गुप्ता, रुद्रेश निगम, जेपी सिंह, श्रीराम पटेल समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें