फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस- संतोष ने रबर फैक्ट्री की जमीन पर रोपा पौधा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को सालों से बंद पड़ी रबर फैक्ट्री में राधाकृष्ण मंदिर के पास पौधा रोपा। हालांकि इस कार्यक्रम में पब्लिक के लोगों को न बुलाने पर वन विभाग अधिकारियों को विधायक केसर सिंह की खरी-खोटी भी सुननी पड़ी।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े 11 बजे केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, नवाबगंज विधायक केसर सिंह गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार कार्यक्रम में पहुंचे। पंडाल में करीब 200 कुर्सियां पड़ी थीं, लेकिन मौजूदगी सिर्फ 10-15 बच्चों की ही थी। कुछ देर माननीय पब्लिक के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन जब मालूम हुआ कि लोगों को कार्यक्रम की सूचना ही नहीं दी गई है तो विधायक केसर सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने डीएफओ भरत लाल, रेंजर आरपीएस रैतेला और वन दरोगा श्रीपाल सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि आप लोगों ने नेताओं को तो रात में ही फोन कर दिया, लेकिन जनता को बताया तक नहीं। अगर किसी को बुलाना ही नहीं था तो लाखों रुपये खर्च कर इतना तामझाम क्यों किया गया। डीएफओ ने तर्क दिया कि उन्हें मंगलवार रात ही गाइडलाइन मिली थी। इस पर विधायक ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है, इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की। इस दौरान आदेश प्रताप सिंह, आशीष अग्रवाल, राहुल गुप्ता, महेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें