फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जंक्शन की लिफ्ट में फंसी महिला रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब जंक्शन की लिफ्ट में फंसी महिला रेलकर्मी
विज्ञापन

0 रेलवे प्रशासन ने सभी लिफ्ट की मरम्मत का दिया आदेश
प्रयागराज। जंक्शन आएं तो यहां पर लगी लिफ्ट का प्रयोग सोच समझकर ही करें, क्योंकि चलते-चलते लिफ्ट कब बंद हो जाए, कोई भरोसा नहीं। मंगलवार को प्लेटफार्म नंबर 9 और 10 की लिफ्ट बंद हो गई थी तो बुधवार को मेन बिल्ंिडग के विश्रामलय के लिए जाने वाली लिफ्ट बंद हो गई। इसमें एक महिला रेलकर्मी फंस गई। आधे घंटे तक महिला रेलकर्मी लिफ्ट में ही रही।
विज्ञापन

अनाउंसमेंट के बाद इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी वहां पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट चालू कर उन्हाेंने महिला को बाहर निकाला। लिफ्ट में फंसी रहने से महिला कर्मचारी का बहुत बुरा हाल था। महिला का कहना था कि लिफ्ट बंद हो जाने की वजह से अंदर उसका दम घुट रहा था। उधर, चलते-चलते अचानक लिफ्ट बंद होने की लगातार घटनाओं के बाद रेलवे प्रशासन भी हरकत में आ गया है। अफसरों ने जंक्शन पर लगे सभी लिफ्ट की मरम्मत का निर्देश दिया है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक जंक्शन पर लगी सभी लिफ्ट की मरम्मत का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें