फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेेंकिहिकहकहिक

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइनहाजिर दरोगा बने चौकी प्रभारी
विज्ञापन

कई दरोगा इधर से उधर, जल्द ही थानेदारों पर चलेगा कार्रवाई का डंडा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की बाइक सीज करने वाले दरोगा को लाइनहाजिर होने के 24 घंटे भीतर चौकी प्रभारी बनने का इनाम मिला। एसपी ने उसे पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी बनाया है। जल्द ही थानेदारों पर भी कार्रवाई का डंडा चलेगा।
शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ता की बाइक सीज कर दी थी। जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया था। मामले में रविवार को भाजयुमो के नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने भी दरोगा सूर्य प्रताप सिंह को लाइन हाजिर करने का फरमान सुना दिया। लाइन हाजिर के 24 घंटे के भीतर ही एसपी ने पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए दरोगा सूर्य प्रताप सिंह को पृथ्वीगंज चौकी प्रभारी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वीगंज के चौकी प्रभारी अंगीरा प्रसाद दुबे को एसएसआई कुंडा बनाया है। राकेश कुमार द्विवेदी को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सैफाबाद, कृष्ण मोहन पांडेय को मानधाता, अभिामान सिंह को मकंद्रूगंज चौकी से हटाकर शनिदेव चौकी प्रभारी, वहां के चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह को जेल चौकी, श्यामसुंदर गिरि को चुनाव कार्यालय से चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज, हरीश तिवारी को चौकी प्रभारी लीलापुर से कमौरा चौकी प्रभारी, शैलेंद्र कुमार तिवारी को लीलापुर चौकी प्रभारी, मुसाफिर यादव को लालगंज कोतवाली भेजा गया है। दरोगा रमेश कुमार राय को एसएसआई कुंडा से नगर कोतवाली बनाया गया है। कोहड़ौर से दरोगा प्रेमपाल यादव को महेशगंज, यशकरन यादव को कुंडा से कोहड़ौर, उमेश कुमार पांडेय को पट्टी से लालगंज, पंकज सिंह को पुलिस लाइन से पट्टी कोतवाली भेजा गया है। इसके अलावा दो मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें