व्यापार मंडल के रोजा इफ्तार में शामिल हुई सांसद और मेयर
0 प्रयागराज व्यापार मंडल की ओर से आयोजित था रोजा इफ्तार
नोट...फोटो है
प्रयागराज। प्रयाग व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को रोजा इफ्तार आयोजित किया गया। करेली के शगुन पैलेस स्थित इफ्तार में इलाहाबाद की नवनिर्वाचित सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी एवं मेयर अभिलाषा गुप्ता ने शिरकत की। इस दौरान पुलिस और जिला प्रशासन के भी कई अफसर पूरी अकीदत के साथ रोजा इफ्तार में जुटे।
रोजा इफ्तार मेें शामिल होने से पहले प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा और मोहम्मद कादिर ने सांसद रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत किया। यहां व्यापारियों ने केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों को पेंशन दिए जाने की घोषणा का स्वागत करने के साथ रीता जोशी से पेंशन की राशि दस हजार रुपये किए जाने की मांग की। रोजा इफ्तार में एडीजी एसएन सांवत, एडीएम सिटी अशोक कनौजिया, व्यापारी नेता अनीता जायसवाल, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, महमूद अहमद, धनंजय सिंह, सुहेल अहमद, अतुल केशरवानी, राजेश गुप्ता, सुरेंद्र यादव, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला आदि मौजूद रहे। रोजा इफ्तार करवाने में करेली व्यापार मंडल के अध्यक्ष राशिद कमाल बबलू की भी भूमिका रही।