फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ से पहले काटे 2200 पेड़ जुलाई में रोपे जाएंगे1100 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ से पहले सड़क चौड़ीकरण
विज्ञापन

के लिए काटे गए 11000 पेड़
0 वन विभाग ने की कटाई से दस गुना अधिक पौधे रोपने की तैयारी, जुलाई में शुरू होगा काम
0 विभाग ने तैयार किया प्लान, बारिश का इंतजार, चौराहों की हरियाली पर भारी पड़ रही गर्मी
प्रयागराज। कुंभ से पहले हाईवे और शहर मेें सड़क चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए करीब 11000 पेड़ काटे गए थे। शहर में काटे गए पेड़ों की संख्या का आंकड़ा 2200 के पार है। अब वन विभाग इन काटे गए पेड़ों के एवज में दस गुना पौधे रोपने की तैयारी में है। इस काम के बारिश का इंतजार है। वृक्षारोपण कार्य जुलाई माह में शुरू किया जाएगा।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बनाई गई कार्ययोजना के मुताबिक बारिश शुरू होने के बाद जिले भर में वन विभाग वृहद वृक्षोरोपण अभियान चलाएगा। प्रतापगढ़, गोरखपुर, मिर्जापुर समेत अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारों के साथ शहर में चौड़ी हुई सड़कों के इर्दगिर्द पौधे रोपे जाएंगे। शहर में हरियाली के लिए 22000 पौधे रोपने की योजना बनाई जा चुकी है। जिले भर में करीब सवा लाख पौधों को रोपने के बाद उनकी देखरेख करने का भी मसौदा विचाराधीन है।
विज्ञापन

वहीं शहर के पार्कों में हड़बड़ी में खोसे गए उन पौधों को भी बदला जाएगा, जो गर्मी में सूख गए हैं। साथ कुंभ से पहले लगाए गए करीब 4000 गमलों में लगे पौधों को स्वस्थ हालत में लाकर निर्धारित स्थलों पर रखा जाएगा। उपनिदेशक उद्यान विनीत कुमार के मुताबिक पौधों की देखरेख करने के लिए आजाद पार्क में गमले रखवाए गए थे। सूखे पौधों को बदल कर गमले स्थापित किए जाएंगे। वहीं पीडीए भी शहर के चौराहों को हरा भरा कराने के लिए बारिश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

डीएफओ वाई के शुक्ला ने बताया कि वन विभाग बारिश में ही पौधे लगाता है। जितने पेड़ काटे गए हैं, उससे पांच गुना अधिक वृक्षारोपण की योजना तैयार है। जुलाई में इस काम को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें