फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में खुलेगी मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति की राह

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000000

परिषदीय विद्यालयों में खुलेगी मृतक आश्रितों की भर्ती राह
0 निदेशक बेसिक शिक्षा ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने मृतक आश्रित कोटे के प्रकरणों की मांगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में मृतक आश्रितों के कोटे में लंबे समय से शिक्षक भर्ती ठप है। इस बीच निदेशक बेसिक शिक्षा की ओर से प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जनपद में मृतक आश्रित की नियुक्ति के प्रकरणों की जानकारी मांगी गई है। इसके बाद अब उम्मीद बंधी है कि परिषदीय विद्यालयों में ठप पड़ी शिक्षकों की भर्ती शुरू होगी।
निदेशक बेसिक शिक्षा डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में बीएसए से कहा गया है कि जनपद में परिषदीय शिक्षकों, कर्मचारियों, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा राजकीय कर्मचारियों के मृतक आश्रितों के नियुक्ति प्रकरणों की पिछले दो वर्ष की रिपोर्ट दी जाए। निदेशक ने बीएसए से छह जून तक पूरी जानकारी ई-मेल के जरिए पूरी जानकारी सचिव उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक (महिला) शिक्षा निदेशालय को भेजने को कहा है। अब परिषदीय विद्यालयों में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षक पद नियुक्ति की आस लगाए लोगों के लिए यह पहल उम्मीद जगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि परिषदीय विद्यालयों में मृतक आश्रित कोटे में शिक्षकों के आश्रितों को भी मात्र चतुर्थ श्रेणी के पद पर ही नियुक्त किया जा रहा है। लिपिकों का पद खाली नहीं होने की बात कहकर टाल दिया जा रहा है जबकि शिक्षक पद पर नियुक्ति मृतक आश्रितों को प्रशिक्षित नहीं होने के चलते नहीं दी जा रही है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने सरकार से मृतक आश्रित कोटे में नियुक्ति देने के बाद शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें