फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारवाद ही है कांग्रेस के पतन की वजह : सिद्धार्थनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवारवाद ही है कांग्रेस के पतन की वजह : सिद्धार्थ नाथ
विज्ञापन

सिद्धार्थ नाथ की राहुल को नसीहत, खुद को पीछे रखकर कांग्रेस को आगे बढ़ाए
जय श्री राम मामले पर कहा कि ओसामा बिन लादेन की विचारधार से प्रभावित है ममता बनर्जी
प्रयागराज। सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि जब तक राहुल गांधी परिवारवाद से बाहर नहीं निकलेंगे, उनकी पार्टी का इसी तरह से पतन होता रहेगा। उन्हें चाहिए कि वह खुद को पीछे रखकर कांग्रेस के लोगों को आगे बढ़ाएं। लखनऊ जाने के पूर्व अपने राजापुर स्थित आवास में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ये बातें संवाददाताओं से कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक के बाद राहुल गांधी के बयान कि भाजपा से लड़ने के लिए उनके 52 सांसद ही काफी है के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि वर्ष 2014 में ही देश की जनता ने राहुल को जवाब दे दिया था। इसके बाद 2019 में भी जवाब दिया। उनके इंच-इंच लड़ने के बयान से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, बल्कि कांग्रेस जरूर इंच-इंच खत्म हो रही है। पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को दस लाख पोस्टकार्ड भेजे जाने को लेकर उठाए सवाल पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि दीदी जय श्री राम का नाम सुनते ही भड़क जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह ओसामा बिन लादेन की संस्कृति में आस्था रखने वाली विचारधारा से प्रभावित हैं। वे घुसपैठियों को पनाह देती है। ऐसे में ओसामा बिन लादेन के विचारों में आस्था रखने वाले को जय श्री राम अच्छा नहीं लगेगा। उनके पास इतने पोस्ट कार्ड भेजे जा रहे हैं जिससे उनके अंदर करुणा का भाव जागृत हो तथा वह बंगाल की जनता की भलाई के लिए लाभकारी कार्य करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें