फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए ब्लाक का पेसा हुआ वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
वापस हो गया नए विकास खंडों का पैसा
विज्ञापन

0 आदेश के डेढ़ वर्ष बाद भी तीन ब्लाक के गठन का काम अधूरा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले में तीन नए ब्लाक के लिए नोटिफिकेशन हो चुका है, लेकिन आदेश के डेढ़ वर्ष बाद भी उनका गठन नहीं हो सका। लगातार प्रयास के बाद मुख्यालय भवन निर्माण के लिए पैसा आया, लेकिन बिना नींव पड़े ही वापस भी हो गया। इसकी मुख्य वजह आचार संहिता बताई जा रही है। इसके अलावा कर्मचारियों की नियुक्ति का मामला भी अब तक अधर में लटका है। ऐसे में तीनों ब्लाक अब भी विकास योजनाओं में शामिल नहीं किए गए हैं तथा ग्रामीण इसके लाभ से वंचित हैं।
सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद जिले में नए ब्लाक के गठन की होड़ रही। सरकार बनने के कुछ समय बाद ही गंगापार में शृंग्वेरपुर तथा सहसों विकास खंड की घोषणा कर दी गई। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर इसके लिए नोटिफिकेशन भी हो गया। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की पहल पर भगवतपुर नाम से तीसरे नए ब्लाक की घोषणा की गई। काफी प्रयास के बाद तीनों ब्लाक मुख्यालय के लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है, लेकिन बजट नहीं मिला। लगातार प्रयास के बाद पैसा मिला भी तो मार्च में। तब तक आचार संहिता लागू हो गई थी। इसकी वजह से पैसा वापस हो गया। ऐसे में बजट के लिए अब नए सिरे प्रयास किया जाएगा। सीडीओ अरविंद सिंह का कहना है कि तीनों ब्लाक के लिए जमीन मिल गई है। बजट के लिए प्रयास शुरू किया गया है। ब्लाक के लिए स्वीकृत पदों पर भर्ती के लिए भी प्रयास किया गया है। जल्द ही नए विकास खंडों को सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई विकास योजनाओं में शामिल नहीं होंगे नए ब्लाक
0 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता हटा ली गई है। इसी के साथ वित्तीय वर्ष 2019-20 की विभिन्न योजनाओं तथा विकास कार्यों का खाका तैयार किया जा रहा है। शनिवार को विकास कार्यों के संबंध में पहली बैठक भी होने जा रही है लेकिन सभी योजनाओं में 20 ब्लाक ही शामिल किए जाएंगे। तीन नए ब्लाक शामिल नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें