फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र परिषद के खिलाफ तेज हुआ विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्रसंघ खत्म हुआ तो होगी आरपार की लड़ाई
0 एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इविवि प्रशासन को दी चेतावनी
प्रयागराज, 31 मई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन छात्रसंघ की जगह छात्र परिषद बनाने की रूपरेखा तैयार कर रहा है और सभी छात्र संगठन इसके विरोध में एकजुट होकर खड़े हो गए हैं। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर इविवि प्रशासन को चेतावनी दी कि छात्रसंघ समाप्त किया गया तो आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

छात्रों ने आरोप लगाया कि इविवि प्रशासन छात्र परिषद का गठन कर छात्रों को बांटना चाहता है लेकिन छात्र उसे कामयाब नहीं होने देंगे। छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह ने कहा कि एवीपीबी पूरी तरह से छात्रों के साथ है। इविवि प्रशासन को किसी भ्रम में नहीं रहना चाहिए। अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आता है तो उसे इसके लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बैठक में नवीन मिश्र, सौरभ सिंह बंटी, विवेक तिवारी, प्रणव अस्थाना, विनायक पांउेय, दिव्यांशु, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें