फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की सड़कों की जांच के लिए लखनऊ से पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की सड़कों की गुणवत्ता परखने पहुंची टीम
मऊआइमा में ड्रिलिंग कराकर लिए गए नमूने, मानव व गुणवत्ता की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीडब्ल्यूडी की सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ से टीम पहुंच गई। पहले दिन मुख्य अभियंता के साथ अफसरों ने मऊ आइमा समेत कई इलाकों में सड़कों के निर्माण में मानक व गुणवत्ता परखी गई। इससे अभियंताओं में हड़कंप की स्थिति रही। कई सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

लखनऊ से पहुंची टीम ने दोपहर बाद मऊ आइमा के पास से निकली सड़क की जांच की। इस दौरान ड्रिलिंग कराकर कई जगह नमूने लिए गए। पटरियों को खोदकर भी बिटुमिन का नमूना लिया गया। जांच के दौरान मुख्य अभियंता हिमांशु मित्तल के अलावा अधिशासी अभियंता कुंभ विपिन पचौरिया, सरोज मिश्रा व अन्य अभियंता उपस्थित थे। इस दौरान सड़कों के चौड़ीकरण व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। कुंभ के दौरान 44 सौ किमी से अधिक सड़कों का निर्माण कराया गया था। इससे पहले की स्वीकृत सड़कों के भी कई जगह काम अब पूरे कराए जा रहे हैं। इससे पहले स्टेट लेबल कमेटी की जांच में पांच सड़कों के निर्माण में व्यापक गड़बड़ी पाई गई थी। उन सड़कों का निर्माण नए सिरे से कराने का निर्देश दिया गया था। अब नए सिरे से जांच शुरू होने से अभियंताओं के हाथ-पैर फूलने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें