फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6234 रूट किलोमीटर का होगा रेल विद्युतीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
6234 रूट किलोमीटर को होगा रेल विद्युतीकरण
विज्ञापन

0 प्रयागराज पहुंचे सदस्य रेलवे बोर्ड घनश्याम सिंह ने कोर में की समीक्षा
0 वित्तीय वर्ष 2021-22 तक देश के सभी ब्राडगेज रूट हो जाएंगे इलेक्ट्रिक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। रेलवे बोेर्ड के सदस्य कर्षण घनश्याम सिंह बुधवार को केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोर द्वारा देश के तमाम स्थानों पर की जा रही विभिन्न रेल विद्युतीकरण की परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में रेलवे बोर्ड द्वारा 6234 रूट किलोमीटर के विद्युतीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कहा कि निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति जरूर हासिल की जाए।
विज्ञापन

सदस्य रेलवे बोर्ड ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के पहले तिमाही में किए जा रहे विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा करने के साथ विभिन्न कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अहमदाबाद, दानापुर, लखनऊ और अंबाला परियोजनाओं के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि बीते दो वर्ष मे रेल विद्युतीकरण की गति में तेजी आई है। साथ ही कुल दस हजार रूट किलोमीटर का विद्युतीकरण हुआ है। रेल विद्युतीकरण भारत सरकार के प्राथमिकता के क्षेत्रों में से है। वित्तीय वर्ष 2021-22 तक देश भर में सभी ब्राडगेेज रूट के विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके पूर्व सदस्य रेलवे बोर्ड का स्वागत कोर महाप्रबंधक रतन लाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आलोक गुप्ता समेत कोर से वरिष्ठ अफसर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें