फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता नामित करने की अधिसूचना को चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000000

वरिष्ठ अधिवक्ता नामित करने की अधिसूचना को चुनौती
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा नामित 75 वरिष्ठ अधिवक्ताओं की अधिसूचना को याचिका दाखिल कर चुनौती दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद अधिवक्ता विष्णु बिहारी तिवारी ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया है कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं के चयन में मानकों का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को विष्णु बिहारी तिवारी ने न्यायमूर्ति शशिकांत गुप्ता तथा न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की खंडपीठ के समक्ष याचिका मंगाकर तत्काल सुनवाई की प्रार्थना भी थी मगर मगर कोर्ट ने उनकी मांग अस्वीकार करते हुए कहा कि नियमानुसार कोर्ट में आने पर याचिका सुनी जाएगी। याचिका में स्थायी कमेटी की स्क्रीनिंग रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के इंदिरा जयसिंह केस की गाइडलाइन के विपरीत मानते हुए रद्द करने की मांग की गई है। याचिका पर 23 मई को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें