फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पर छात्र ने किया हमला,केस दर्ज--FIRST PAGE

विज्ञापन
विज्ञापन
दफ्तर में घुसकर प्रधानाचार्य
विज्ञापन

पर छात्र ने किया हमला
- छात्रा की पिटाई पर नाम काटे जाने के कारण था आक्रोशित
- हमले से प्रिंसिपल हुए बेहोश, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
कोरांव (इलाहाबाद)। स्कूल से नाम काटे जाने से गुस्साए इंटर के छात्र ने गोपाल विद्यालय इंटर कालेज कोरांव के प्रधानाचार्य पर डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वारदात के समय प्रधानाचार्य अपने कार्यालय में बैठे थे, शिक्षकों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रधानाचार्य की तहरीर पर थाने मेें केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाचार्य डॉ. साबिर अली ने बताया है कि आशीष कुमार तिवारी पुत्र अंजनी कुमार तिवारी निवासी रामगढ़ खीरी पूर्व में विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र था। उसने कई सप्ताह पूर्व विद्यालय की ही छात्रा कुमारी नेहा पाण्डेय को विद्यालय परिसर में ही पीटा था। इस अनुशासनहीनता के कारण उसका नाम विद्यालय से काट दिया गया था। इस बात को लेकर आशीष आक्रोशित था। शनिवार दोपहर 2 बजे के करीब प्रधानाचार्य जब अपने कार्यालय में थे, आशीष अचानक डंडा लेकर पहुंच गया। पहुंचते ही उसने गाली देते हुए प्रधानाचार्य पर हमला कर दिया। इससे घायल प्रधानाचार्य बेहोश हो गए। जब तक विद्यालय के अध्यापक वहां पहुंचते आशीष गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए बाउंड्री लांघकर भाग गया। होश आने पर प्रधानाचार्य थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें