फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी मंडी सील, ट्रकों की नो इंट्री से आढ़ती परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरा मंडी सील, ट्रकों की नो इंट्री
विज्ञापन

मंडी परिसर में आधे से अधिक गोदाम सील होने से आढ़ती परेशान
व्यापारियों को नहीं मिल पा रहा फल और सामान, मंडी के बाहर खड़े हैं ट्रक, अनलोडिंग में भी दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले की इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट पर हुए मतदान के बाद मुंडेरा मंडी में ईवीएम रखी गई हैं। ईवीएम रखने के बाद मंडी का आधे से ज्यादा हिस्सा जिला प्रशासन ने सील कर दिया गया है। इसका सीधा असर वहां के आढ़तियों पर पड़ा है। मंडी परिसर में ट्रकों की नो इंट्री होने से सोमवार को आढ़ती खासे परेशान दिखे। आढ़तियों को डर है कि ट्रकों की मंडी में इंट्री न होने से उसमें लदी सब्जियां एवं फल खराब हो सकते हैं। इस संबंध में आढ़तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी को समस्या से अवगत भी कराया।
विज्ञापन

दरअसल 12 मई को हुए मतदान के बाद मुंडेरा मंडी में रात भर ईवीएम गोदाम में रखी जाती रहीं। सुबह होते-होते मंडी परिसर का आधा से ज्यादा हिस्सा सील हो गया। इस दौरान सुबह सब्जी लदे ट्रक आए तो उन्हें मंडी परिसर में प्रवेश से रोक लिया गया। इससे आढ़ती भड़क गए। आढ़तियों का कहना है कि अब तक हुए चुनाव में हमेशा मंडी परिसर का एक गेट खोला जाता रहा है। इस बार दोनों ही गेट बंद कर दिए गए। मतगणना 23 मई को है। मुंडेरा मंडी फल सब्जी व्यापार मंडल महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुशवाहा का कहना है गेट न खोला गया तो व्यापारियों को सब्जी, फल आदि मिलने में दिक्कत हो सकती है। उन्होंने बताया कि सोमवार को अनलोडिंग में खासी परेशानी हुई। पिछले चुनाव की तरह मंडी परिसर का एक गेट खोला जाए। ताकि सब्जी एवं फल की आवक यहां बरकरार रहे। मंडी के आढ़ती मुन्ना, रघुबीर ने भी मंडी का एक गेट खोलने की मांग की। ताकि सब्जी लदे ट्रक का मंडी में आवागमन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें