फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रबंधक की बर्खास्तगी के लिए शिक्षकों ने किया कार्य का बहिष्कार
विज्ञापन

- माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिले भर में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य से विरत रहे शिक्षक
- इंडियन गर्ल्स स्कूल की शिक्षिकाओं के साथ प्रबंधक के दुर्व्यवहार का मामला
इलाहाबाद। इंडियन गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं के साथ प्रबंधक के दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार को जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रबंधक को बर्खास्त करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले से ही शिक्षण कार्य के बहिष्कार की घोषणा की थी। संघ की घोषणा के अनुरूप जिले के लगभग सभी विद्यालयों में कार्य बहिष्कार सफल रहा। विद्यालयों में कार्य बहिष्कार के बाद विद्यालय स्तर पर गठित संघों की ओर से फोटो साझा की गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक के बाद तय किया गया कि यदि प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो दीपावली के अवकाश के बाद आंदोलन तेज किया जाएगा। संघ की बैठक में शिक्षक विधायक सुरेश कुमार त्रिपाठी और स्नातक क्षेत्र के विधायक डॉ. यज्ञदत्त शर्मा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी और पद से हटाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। संघ के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों ने रणजीत पंडित इंटर कॉलेज नैनी में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार के साथ प्रदर्शन किया गया। विधायक द्वय ने घोषणा की कि पूरे प्रकरण को विधान परिषद में उठाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि शिक्षकों के पहले चरण के आंदोलन में मिली सफलता के बाद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी। यह जानकारी संघ के मंत्री अनुज कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें