फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने पीसीएस अफसरों से मांग संपति का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

--------

सीबीआई ने पीसीएस अफसरों से मांगा संपत्ति का ब्यौरा
0 पारिवारिक ब्यौरा, कोचिंग, बैंक एकाउंट नंबर के बारे में भी पूछा
0 पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों पर कसने लगा है शिकंजा
इलाहाबाद, 9 जुलाई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई ने पीसीएस-2015 के संदिग्ध चयनितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में दूसरे चरण की पूछताछ के दौरान संदिग्ध चयनित अफसरों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा है। साथ ही कई अन्य जानकारियां मांगी हैं। इन तमाम सूचनाओं के आधार पर सीबीआई अगले चरण की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के दौरान सभी पीसीएस-2015 के सभी संदिग्ध चयनित अफसर खुद को निर्दोष बता रहे हैं। सीबीआई ने इन अफसरों से कई तरह की जानकारी मांगी है। यह जानकारी उनसे एक निर्धारित प्रारूप पर मांगी गई है। पीसीएस अफसरों से उनकी संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। साथ ही उनके बैंक एकाउंट नंबर की डिटेल भी पूछी गई है। इसके अलावा पारिवारिक ब्यौरा भी मांगा गया है। इसके अलावा यह भी पूछा गया है कि चयन से पूर्व वे किस कोचिंग में परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा भी तमाम सूचनाएं मांगी गई हैं। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई अपने स्तर से भी ये तमाम सूचनाएं जुटा चुकी है और अब संदिग्ध अफसरों से इस बारे में पूछताछ की जा रही है। अफसरों को ओर से जो भी ब्यौरा दिया जाएगा, सीबीआई उसे क्रॉस चेक करेगी और इसी आधार पर सीबीआई पीसीएस-2015 में हुए भ्रष्टाचार के मामले में दूसरे चरण की पूछताछ होने के बाद तीसरे चरण में संदिग्ध चयनितों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। दूसरे चरण की पूछताछ सीबीआई की ओर से विभिन्न धराओं में दर्ज मुकदमे के तहत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें