फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों के समक्ष उठा जाम का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रियों के सामने उठा जाम का मुद्दा, राहत का दावा
विज्ञापन

0 फ्लाईओवर का काम जल्द पूरा करने तथा अन्य संबंधित विभाग के अफसरों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बिना किसी योजना के हो रहे काम की वजह से जाम में फंसे शहरियों की परेशानी का मुद्दा सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने भी उठा। जन प्रतिनिधियों तथा लोगों की शिकायत के बाद मंत्रियों ने डीएम तथा अन्य अफसरों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर का काम जल्द खत्म करने तथा अन्य कार्य भी योजनाबद्ध तरीके से कराने के निर्देश दिए। ताकि, लोगों को कम से कम परेशानी उठानी पड़े। हालांकि, कुंभ से जुड़े सभी काम जब तक पूरे नहीं हो जाते तब तक लोगों को इस समस्या से रूबरू होते रहने के लिए तैयार रहना होगा।
फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने से सीएमपी तथा रामबाग में मार्ग बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सीवेज निर्माण के लिए पूरे शहर में सड़कें जगह-जगह खोद दी गईं हैं। इससे शहरी कई दिनों से जाम से जूझ रहे हैं। लोगों की इस परेशानी को अमर उजाला ने लगातार प्रमुखता से उठाया गया। इसे संज्ञान में लेते हुए रविवार को डीएम ने औचक बैठक बुलाकर अफसरों को जरूरी हिदायत दी तो सोमवार को मंत्रियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। कुंभ की समीक्षा बैठक से पहले जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने शहर में जाम का मुद्दा उठाया। लोगों ने मंत्रियों के सामने यह प्रस्ताव भी रखा कि वे खुद भी शहर का भ्रमण करके इसकी सच्चाई देख सकते हैं। इस बाबत उप मुख्यमंत्री का कहना था कि कुंभ से पहले सभी काम पूरे होने हैं। इसलिए एक साथ कई काम शुरू किए गए हैं। किसी बड़े काम के लिए थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी, लेकिन अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि कार्य लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर कराए जाएं।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री का कहना था कि रेलवे को काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। सेतु निगम तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि यदि रेलवे काम में शिथिलता बरतता है तो वे स्वयं कराएं और खर्च का प्रस्ताव रेलवे को भेजें। इसके अलावा लोगों को कम से कम परेशानी हो इसे ध्यान में रखकर अन्य काम कराने के निर्देश भी अफसरों को दिए गए हैं। इसके लिए योजना बनाने का निर्देश दिया गया है। इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी डीएम को दी गई है। उन्होंने दावा किया एक-दो दिनों में जाम से लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि सभी काम पूरे होने तक लोगों को इन समस्याओं से रूबरू होना पड़ेगा।
विज्ञापन


राष्ट्रपति के स्वागत को तैयार हो रहे गंगा घाट, आजाद पार्क
इलाहाबाद। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 और 16 दिसंबर को शहर में होंगे। मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और हाईकोर्ट के कार्यक्रम में शामिल होने के साथ राष्ट्रपति के चंद्रशेखर आजाद पार्क तथा गंगा पूजन के लिए त्रिवेणी घाट जाने की भी संभावना है। उनके साथ राज्यपाल रामनाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाेंगे। इसके मद्देनजर चंद्रशेखर आजाद पार्क और परेड ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था के साथ अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें