फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती

विज्ञापन
विज्ञापन
संगम तट पर जल्द होगा मोबाइल टॉयलेट
विज्ञापन

0 केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भीष्म पितामह, नागबासुकी मंदिर और संगम पर किया पूजन-अर्चन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
संगम स्नान या दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को जल्द ही वहां मोबाइल टॉयलेट मिलेगा। मंगलवार को व्यक्तिगत दौरे पर आईं केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने संगम तट पर पूजन अर्चन के बाद यह घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोग संगम तट पर टॉयलेट की कमी महसूस करते हैं। इसका समाधान तत्काल किया जाएगा। उद्योग घरानों की मदद से उन्होंने नागबासुकी मंदिर के जीर्णोद्धार की बात भी कही। उमा भारती ने नागबासुकी मंदिर के अलावा वहीं पर स्थित भीष्म पितामह की पूजा-अर्चना की। उनकी प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसी क्रम में उन्होंने मंदिर के सामने सड़क की सफाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों से भी सफाई के लिए आगे आने की अपील की। उनका कहना था कि घरों और गलियों की सफाई लोगों की जिम्मेदारी है। इसके बाद एक जगह एकत्रित कचरा उठाने की जिम्मेदारी सरकार की है। लोगों को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने गंगा स्नान के दौरान साबुन न लगाने, माला-फूल न डालने को भी कहा। उमा भारती कमला नेहरू अस्पताल के सामने स्व.अशोक सिंघल के आवास पर भी गईं। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, सुनील निषाद, अनामिका चौधरी, धाराराम यादव, डॉ.एलएस ओझा, राघवेंद्र कुशवाहा, आशुतोष शुक्ला, राकेश कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विशाल अग्रवाल, अमित, आलोक पांडेय आदि उनके साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें