फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने वीसी के खिलाफ की महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वीसी के खिलाफ आरपार की लड़ाई का एलान
विज्ञापन

0 एबीवीपी ने की महापंचायत, आंदोलन को परिणाम तक पहुंचाने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
छात्रसंघ चुनाव करीब आते ही छात्रों ने कुलपति के खिलाफ आरपार की लड़ाई की घोषणा कर दी है। बृहस्पतिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से छात्र महापंचायत का आयोजन किया गया। छात्रों ने कहा कि वीसी प्रो. रतनलाल हांगलू छात्रों पर कार्रवाई कर उनकी आवाज दबा नहीं पाएंगे। छात्रों ने संकल्प लिया कि इस आंदोलन को परिणाम तक पहुंचाया जाएगा। छात्र अब किसी भी सूरत में पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

महापंचायत का नेतृत्व करते हुए छात्रसंघ अध्यक्ष रोहित मिश्र ने आरोप लगाया कि कुलपति पूरी तरह से छात्रों और शिक्षकों का विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने छात्रहित में अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया है। छात्रनेता शैलेंद्र मौर्य ने कहा कि एबीवीपी ने कुलपति के खिलाफ कमर कस ली है और उन्हें हर हाल में यहां से जाना होगा। छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति कार्यालय का घेराव करने का भी निर्णय लिया। महापंचायत के दौरान विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, विभाग संयोजक विक्रांत सिंह, नीरज प्रताप सिंह, आनंद कुमार सिंह, अनुभव उपाध्याय, अभिषेक तिवारी, उत्कर्ष ठाकुर, राजन तिवारी, नवीन मिश्र, संदीप सिंह पटेल, वीरेंद्र चौहान समेत बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें