फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्येष्ठ एकादशी पर निर्जला व्रत पूजे गए भगवान विष् णु

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्येष्ठ एकादशी पर निर्जला व्रत, पूजे गए भगवान विष्णु
विज्ञापन

इलाहाबाद (ब्यूरो)। ज्येष्ठ एकादशी सोमवार को लोगों ने निर्जला व्रत रखा और भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा की। संगम समेत गंगा के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। स्नानार्थियों ने डुबकी लगाने के बाद जल में ही खड़े होकर सूर्य और गंगा को प्रणाम किया, फिर घाट किनारे त्रिवेणी एवं भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और यथा शक्ति दान भी किया।
विज्ञापन

दारागंज स्थित भगवान वेणीमाधव में मंगल आरती के साथ पूजन अर्चन को लोगों का तांता लगा। सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने को सुबह से भक्तों के आने का क्रम शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। व्रत का पारण मंगलवार को होगा। वहीं ज्येष्ठ एकादशी को गाड़ीवान टोला खुल्दाबाद स्थित अनुरक्तिमार्गीय वैष्णव मंदिर राधा कुंज बिहारी में वैष्णव परंपरानुसार फूल बंगले में ठाकुर जी को विराजमान कराया गया। गोस्वामी राधा मोहन दास की देखरेख में ठाकुर जी का मनोहारी शृंगार हुआ। शृंगार दर्शन को भक्तों का तांता लगा। हरिनाम संकीर्तन प्रवचन के बाद आरती हुई। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक नौ जून ज्येष्ठ पूर्णिमा पर संकीर्तन, प्रवचन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें