फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्किट हाउस में अव्यवस् था, पैदल ही अंदर आए रीता और नंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस में रही अव्यवस्था, पैदल ही अंदर आए रीता और नंदी
विज्ञापन

0 सीएम के काफिले के प्रवेश के बाद जबरन घुस गए कई भाजपा कार्यकर्ता
0 आजाद की मूर्ति के अनावरण के बाद सेल्फी लेने की मची रही होड़
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्किट हाउस में प्रवेश करने के थोड़ी ही देर बाद वहां खासी अव्यवस्था हो गई। सर्किट हाउस परिसर में उनके काफिले के प्रवेश करने के बाद तमाम भाजपाई भी प्रवेश कर गए। अचानक दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के सर्किट हाउस में प्रवेश करने की वजह से वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। इस दौरान यूपी कैबिनेट की मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिलाषा गुप्ता आदि समेत कई विधायक सर्किट हाउस के बाहर ही रोक लिए गए। पुलिस से भाजपा कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की भी हुई।
सर्किट हाउस परिसर में भीड़ होने की वजह से कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, जय कुमार सिंह जैकी, विधायक डा. अजय कुमार, हर्ष वर्धन बाजपेयी को पैदल ही अंदर प्रवेश करना पड़ा। रीता जोशी बिना सुरक्षा अकेले ही अंदर पहुंचीं। सर्किट हाउस में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर सभी मंत्रियों के चेहरे पर नाराजगी साफ झलक रही थी। इस बीच जिस कमरे में सीएम योगी आदित्यनाथ विश्राम करने के लिए गए थे वहां भी अंदर जाने के लिए भाजपाइयों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। हालांकि भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, रवि केसरवानी आदि के अलावा सीएम के कक्ष के आसपास अन्य कोई भाजपाई भटक नहीं सका। उधर शहीद चंद्रशेखर आजाद की मूर्ति के अनावरण के बाद सीएम योगी के साथ सेल्फी खिंचवाने वालों की होड़ मची रही।
विज्ञापन

000000000000000000
सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी में बैठे सीएम
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी योगी आदित्यनाथ यातायात के नियमों को लेकर सजग हैं। शनिवार को सर्किट हाउस से संगम रवानगी के दौरान वे ड्राइविंग सीट के बगल वाले स्थान पर बैठ गए। आगे बैठते ही उन्होंने सीट बेल्ट बांध ली। उनके वाहन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त भी पीछे वाली सीट पर बैठ गए। दूसरे वाहन में डा. रीता बहुगुणा जोशी के साथ नंद गोपाल गुप्ता नंदी और महापौर अभिलाषा गुप्ता संगम के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

000000000000000
सीएम से मिलने आई महिला को पुलिस ने धकेला
इलाहाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए फुलपुर की एक महिला अपने बच्चे के साथ सर्किट हाउस पहुंच गए। उसने अंदर घुसने का प्रवेश किया तो सर्किट हाउस गेट पर उसे रोक लिया गया। बाद में महिला बाहर खड़े होकर योगी के सर्किट हाउस से काफिला निकलने का इंतजार करने लगी। इस बीच काफिला निकला तो महिला अपने बच्चे के साथ सामने आने का प्रयास करने लगी, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। उसे धक्का देकर पीछे किया गया। यह देख महिला रोने लगी। बाद में उसे आश्वस्त किया गया कि सीएम के वापस आने के बाद उसे उनसे मिलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें